एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया का 77वां राष्ट्रीय सम्मेलन (AOICON 2026)

कोलकाता में एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (AOI) के 77वें राष्ट्रीय सम्मेलन AOICON 2026 के अवसर पर 5 जनवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे प्रेस क्लब, कोलकाता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

ओटोलैरिंगोलॉजी चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है, जो कान, नाक एवं गले (ENT) से संबंधित रोगों के उपचार और उनकी रोकथाम से जुड़ी है। कोलकाता में आयोजित इस ऐतिहासिक वैश्विक सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 4000 ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर भाग ले रहे हैं।

इस वर्ष के सम्मेलन का मुख्य विषय प्रदूषण जनित एलर्जिक राइनाइटिस, वर्टिगो (चक्कर की समस्या) तथा कॉस्मेटिक फेशियल सर्जरी है। इसके साथ ही अन्य ईएनटी रोगों के लक्षणों और उनके उन्नत उपचार पद्धतियों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करने वालों में डॉ. द्वैपायन मुखर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AOI; डॉ. उत्पल जना, अध्यक्ष AOI पश्चिम बंगाल एवं आयोजन अध्यक्ष; डॉ. अजय कुमार खवास, सचिव AOI पश्चिम बंगाल; डॉ. स्नेहासिस बर्मन, आयोजन सचिव तथा डॉ. सौमेंद्र नाथ बंद्योपाध्याय सहित देश के कई प्रतिष्ठित ईएनटी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

सम्मेलन के माध्यम से ईएनटी से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को साझा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया का 77वां राष्ट्रीय सम्मेलन (AOICON 2026)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *