18 जनवरी 2026 को दमदम 20 नंबर वार्ड, जयपुर सरदा पल्लि स्थित स्पोर्ट्स लवर इंडोर क्रिकेट मैदान में ऑल बंगाल तेनशिनकान कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ताइकौशिन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ बंगाल के तत्वावधान में किया गया, जिसमें लगभग 600 प्रतियोगियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संस्था के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हांशी हसरत खान, सेंसई प्रदीप शिकारिया (ब्लैक बेल्ट थर्ड डान, जापान), सेंसई मनोज प्रसाद (ब्लैक बेल्ट फिफ्थ डान, जापान), कराटे एसोसिएशन के सचिव हानिस जयदेब मंडल, अध्यक्ष हानिस प्रेमजीत सेन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के माननीय मंत्री सुजीत बोस, साउथ दमदम म्युनिसिपैलिटी के वाइस चेयरमैन निताई दत्त, काउंसलर कृष्णप्रसाद दत्त, काउंसलर श्री संजय दास सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे जैसे मार्शल आर्ट खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।

