तृणमूल कांग्रेस का 29वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

तृणमूल कांग्रेस के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1 जनवरी 2026 को उत्तर कोलकाता में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर कोलकाता के 45 नंबर गिरीश पार्क के सामने पश्चिम बंगाल महिला तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री स्मिता बक्सी की पहल पर शीतकालीन कंबल एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उत्तर कोलकाता तृणमूल के युवा कांग्रेस नेता सौम्य बक्सी, संजय बक्सी, तृणमूल नेता सुशांत घोष, रतन बनिक, रघुनाथ अग्रवाल, प्रदीप मजूमदार, द्वार सिंह, इलोरा साहा, स्वप्ना दास सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं स्थानीय नेतृत्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व कपड़े वितरित किए गए, जिससे सर्दी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी हमेशा से ही आम जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

तृणमूल कांग्रेस का 29वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *