‘प्रगति बांग्ला’ द्वारा ब्यूटी पेजेंट और अवॉर्ड सेरेमनी की घोषणा

प्रगति बांग्ला ने अपने आगामी मेगा इवेंट की औपचारिक घोषणा कर दी है। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत ‘ग्लोबल ग्लैम आइकॉन (GGI) सीज़न 5.0’, ‘इंटरनेशनल कोलकाता फैशन वीक (IKFW) सीज़न 5.0’ और ‘बंगाल टेली सिने फैशन (BTCF) अवॉर्ड्स सीज़न 5.0’ का आयोजन किया जाएगा।

इस बहुप्रतीक्षित मेगा इवेंट की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए 11 जनवरी 2026 को प्रेस क्लब, कोलकाता में एक प्रेस मीट आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. अरिजीत कुमार नियोगी (फाउंडर एवं शो डायरेक्टर), बिप्लब चक्रवर्ती, पंडित मल्लार घोष, रीता मैती, पूजा रॉय, मौसमी नायक, अरिजीत मैती सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इवेंट के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया तथा विजेता क्राउन का अनावरण भी किया। इस अवसर पर बताया गया कि GGI और IKFW सीज़न 5.0 की थीम ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रखी गई है, जो देशभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है।

कार्यक्रम में इवेंट के कन्वीनर, कोऑर्डिनेटर और एडमिन पैनलिस्ट्स की भी घोषणा की गई। मुख्य आयोजक डॉ. अरिजीत नियोगी ने 30 रनवे पूल मॉडलों की पहली सूची जारी की। साथ ही IKFW के शोकेसिंग डिज़ाइनर्स और सुपरमॉडल फेस की सूची भी सार्वजनिक की गई।

ग्लैमर, फैशन और संस्कृति के अनूठे संगम के साथ प्रगति बांग्ला के अंतर्गत आयोजित होने वाले GGI, IKFW और BTCF अवॉर्ड्स सीज़न 5.0 को लेकर फैशन जगत में उत्साह का माहौल है और यह आयोजन एक यादगार अध्याय बनने की ओर अग्रसर है।

‘प्रगति बांग्ला’ द्वारा ब्यूटी पेजेंट और अवॉर्ड सेरेमनी की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *