साउथ प्वाइंट हाई स्कूल में ASPEXS का ‘बैक टू स्कूल’: स्मृतियों, मिलन और उत्सव का अनोखा संगम

ASPEXS (एसोसिएशन ऑफ साउथ प्वाइंट एक्स-स्टूडेंट्स) के तत्वावधान में साउथ प्वाइंट हाई स्कूल परिसर में बहुप्रतीक्षित ‘बैक टू स्कूल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो रेन्डेज़वस 2026 के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन ने विभिन्न पीढ़ियों के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर उनके स्कूल जीवन की यादों को फिर से जीवंत कर दिया।

इस कार्यक्रम में 1,600 से अधिक पूर्व छात्र एवं लगभग 50 पूर्व शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण विशेष रूप से तैयार किए गए मॉक क्लासरूम रहे, जहां पूर्व शिक्षकों ने अपने ही पूर्व छात्रों को दोबारा कक्षा ली। यह अनुभव सभी के लिए अत्यंत भावुक और यादगार रहा।

पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह बनाई गई थी कि पूर्व छात्रों को वास्तविक स्कूल जैसा वातावरण महसूस हो सके। इसी कड़ी में एक कैंटीन-शैली का फूड कोर्ट भी लगाया गया, जिसमें Calcutta Calling, Wasabee, Oudh, Royal Bengal Tiger Cafe, Satyanarayan, Acqua Care और 5 Mad Men जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल रहे, जिसने आयोजन में और भी रौनक भर दी।

कार्यक्रम के दौरान ASPEXS के ग्लोबल विंग और ओवरसीज चैप्टर्स का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से साउथ प्वाइंट से शिक्षा प्राप्त कर चुके एनआरआई और विदेशों में रह रहे पूर्व छात्रों को एक वैश्विक मंच प्रदान किया गया, जिससे संगठन की अंतरराष्ट्रीय पहुंच और मजबूत हुई।

संगीत, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों से सजी यह दिनभर की पुनर्मिलन सभा सभी उपस्थित लोगों के लिए आनंद और उत्साह से भरपूर रही। यह आयोजन द टेलीग्राफ और स्किपर पाइप्स के सहयोग से संपन्न हुआ। 91.9 रेड एफएम इसका रेडियो पार्टनर रहा, जबकि कई अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ब्रांड्स ने स्पॉन्सर के रूप में कार्यक्रम का समर्थन किया।

ASPEXS के मानद सचिव मेघनाद रॉय चौधरी ने बताया कि यह ‘बैक टू स्कूल’ कार्यक्रम विद्यालय और शिक्षकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा पूर्व छात्रों के बीच पुराने रिश्तों और साउथ प्वाइंट परिवार की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।

साउथ प्वाइंट हाई स्कूल में ASPEXS का ‘बैक टू स्कूल’: स्मृतियों, मिलन और उत्सव का अनोखा संगम

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *