
‘आचार्य दिनेश चंद्र सेन’ रिसर्च सोसाइटी इंडिया द्वारा आयोजित ‘हीरालाल सेन स्मृति स्वर्ण पदक पुरस्कार समारोह 2025 एवं संगीत संध्या कार्यक्रम हाल ही में शरत चंद्र निवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख सरकारी अधिकारी, विद्वान और संगीतज्ञों की उपस्थिति ने इसे और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
समारोह में प्रतिष्ठित अतिथियों के रूप में दिलीप विश्वास (सरकारी अधिकारी), डॉ. ज्योत्सना चटर्जी, डॉ. अरूप मित्रा, परमानंद चौधरी, पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. अमलकांति रॉय, और डॉ. बिमल कुमार थांदर ने शिरकत की।
इस विशेष अवसर पर, संगीतकार स्नेहाशीष चटर्जी को ‘हीरालाल सेन’ स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, शोधकर्ता गोपाल लाहा को पूर्व घोषित ‘सर आशुतोष मुखर्जी-आचार्य दिनेश चंद्र सेन’ पुरस्कार 2025 से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने भारतीय संगीत और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
कार्यक्रम में ‘रवि-भैरवी’ संगीत अकादमी की महासचिव तापती सामंत और अकादमी के विद्यार्थियों ने संगीत प्रस्तुतियां दी, जिसने कार्यक्रम में एक विशेष रंग भर दिया। संगीत संध्या ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन आचार्य दिनेश चंद्र सेन रिसर्च सोसाइटी इंडिया की महासचिव देवकन्या सेन ने किया, जिनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्यक्रम न केवल संगीत और कला की महत्ता को बढ़ावा देने का प्रयास था, बल्कि यह ‘हीरालाल सेन’ जैसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को भी सहेजने का एक अनोखा अवसर था।