हावड़ा के शरत सदन के सामने आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सी.पी.डी.आर. इंडिया के सर्वभारतीय अध्यक्ष श्री दिवाकर गांगुली के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शांति के संदेश स्वरूप कबूतर उड़ाकर की गई। इसके बाद एनसीसी परेड और सांस्कृतिक संगीत प्रस्तुति के माध्यम से समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
कार्यक्रम में सी.पी.डी.आर. इंडिया के पश्चिम बंगाल एडवाइज़र श्रीजाता गांगुली, सह-उपाध्यक्ष तपन भट्टाचार्य, चेयरमैन सुरजीत साहा, सचिव शेख मुजफ्फर तथा हावड़ा जिला सचिव श्री उत्तम दे उपस्थित थे।
समारोह में सम्माननीय मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मचारी मुरार भाई (रामकृष्ण संघ आद्यापीठ), पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री श्री अरूप राय, पद्मश्री सम्मानित मृत्तिका-शिल्पकार सनाथन रुद्र पाल, वरिष्ठ पत्रकार शुभाशिष घोष, तथा अभिनेता मनोतोष राय सहित कई अन्य प्रतिष्ठित अतिथिगण ने उपस्थिति दर्ज करायी।

