साउथ 24 परगना के राजारहाट स्थित नॉलेज सिटी कैंपस में 1 से 5 जनवरी तक ‘नॉलेज सिटी पौष मेला 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पारंपरिक पौष मेला पिछले 11 वर्षों से शांतिनिकेतन पौष मेला की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है।
इस मेले का आयोजन नॉलेज सिटी एजुकेशन हब के फाउंडर और दूरदर्शी शिक्षाविद डॉ. अब्दुर रॉब के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह उत्सव उम्र, लिंग और रंग-भेद से परे सभी वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ने का संदेश देता है।
1 जनवरी की सुबह आयोजित उद्घाटन समारोह में अल अमीन मिशन के फाउंडर एम. नूरुल इस्लाम और डॉ. अब्दुर रॉब सहित कई विशिष्ट और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मेला परिसर में डायमंड हार्बर रोड पर स्थित नॉलेज सिटी कैंपस में बनाए गए पांच खूबसूरत खुले मंचों पर लगभग 270 प्रतिभाशाली सांस्कृतिक समूह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, लगातार पांच दिनों तक लाइव प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अब्दुर रॉब द्वारा स्थापित नॉलेज सिटी में कुल 9 शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें याकूब अली बी.एड. कॉलेज, दिल्ली पब्लिक हाई स्कूल, मुमताज बेगम फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। यह पौष मेला न केवल सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि शिक्षा और सामाजिक समरसता का भी सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है।

