भारत की सबसे बड़ी बी2सी-केंद्रित एकीकृत डायग्नोस्टिक श्रृंखला विजया डायग्नोस्टिक सेंटर ने आज कोलकाता के फूलबागान में अपने अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। यह विस्तार देशभर में समुदायों तक विश्वस्तरीय और किफायती जांच सेवाएं पहुंचाने की विजया की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
नया फूलबागान केंद्र उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के विजया के संकल्प को दर्शाता है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई है, जो कोलकाता की डायग्नोस्टिक क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि मानी जा रही है।
कटिंग-एज तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों से सुसज्जित यह केंद्र एक ही छत के नीचे व्यापक सेवाएं प्रदान करता है। इनमें 3 टेस्ला एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कोलोनोस्कोपी, लिवर इलास्टोग्राफी, इको डॉप्लर, पीएफटी, ईसीजी तथा 24/72/100 घंटे की होल्टर मॉनिटरिंग के साथ-साथ विभिन्न विशिष्ट लैब जांचें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, होम कलेक्शन और वेलनेस हेल्थ चेक-अप पैकेज की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र रेड्डी ने कहा, “फूलबागान में उच्चस्तरीय इमेजिंग सुविधाओं से युक्त यह केंद्र क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र देखभाल, विश्वास और तकनीक के उन स्तंभों पर आधारित है, जो विजया डायग्नोस्टिक सेंटर की पहचान हैं।”
वहीं, सु्प्रिता रेड्डी, एमडी एवं सीईओ, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर ने कहा, “हम सर्वोच्च स्तर की रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फूलबागान केंद्र में उन्नत तकनीक और अनुभवी पेशेवरों की टीम के साथ व्यापक डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध हैं। हम फूलबागान के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए हमारी विश्वस्तरीय सेवाओं का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
ग्राहकों की सुविधा के लिए केंद्र में ऑनलाइन बुकिंग, होम सैंपल कलेक्शन और विजया डायग्नोस्टिक सेंटर मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत रिपोर्ट एक्सेस की सुविधा दी गई है। चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ विजया डायग्नोस्टिक सेंटर लगातार डायग्नोस्टिक केयर में नए मानक स्थापित कर रहा है।
विजया डायग्नोस्टिक ने इस वर्ष पश्चिम बंगाल में 5 बड़े हब सेंटर शुरू किए हैं, जिससे राज्य में कुल बड़े प्रारूप केंद्रों की संख्या 7 हो गई है। कंपनी अगले दो वर्षों में राज्य के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है।
विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के बारे में:
विजया डायग्नोस्टिक सेंटर भारत की सबसे बड़ी बी2सी-केंद्रित एकीकृत डायग्नोस्टिक श्रृंखला है, जो रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांचों की व्यापक श्रृंखला किफायती दरों पर प्रदान करती है। अत्याधुनिक उपकरणों और 300 से अधिक विशेषज्ञ एवं सुपर-स्पेशलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट की टीम के साथ, यह तेज और सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करता है। वर्तमान में विजया डायग्नोस्टिक की सेवाएं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और एनसीआर सहित देशभर में 160 से अधिक केंद्रों पर उपलब्ध हैं।

