विश्व के सबसे बड़े महिला स्वैच्छिक सेवा संगठन में से एक, इनर व्हील क्लब एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 50वां अध्यक्षीय उद्घाटन समारोह ‘अरुम अफेयर’ के रूप में 14 जून 2025 को JW मैरियट होटल, कोलकाता में अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
वर्ष 2025-26 के लिए चुनी गईं 50वीं एसोसिएशन अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की शुरुआत “मैत्री और सेवा” के आदर्श वाक्य से की। इस ऐतिहासिक गार्ड ऑफ चेंजिंग सेरेमनी ने इनर व्हील इंडिया की स्वर्ण जयंती को चिह्नित करते हुए संगठन की पांच दशकों की सेवा, सौहार्द्र और सामाजिक प्रभाव की प्रेरणादायक यात्रा को सम्मानित किया।
इस विशेष आयोजन की मुख्य अतिथि थीं ममता गुप्ता, इंटरनेशनल इनर व्हील की अध्यक्ष, जिन्होंने इनर व्हील के वैश्विक प्रभाव और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसके योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथियों में रहीं:
-
डॉ. मल्लिका साराभाई, प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और पद्म भूषण सम्मानित
-
डॉ. रितु करिधाल श्रीवास्तव, जिन्हें “भारत की रॉकेट महिला” के नाम से जाना जाता है।
दोनों महान विभूतियों को संगठन की ओर से स्वर्ण-उत्कीर्णित स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया — जो न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि इनर व्हील के नेतृत्व और सेवा के नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी बना।
यह समारोह, नारी शक्ति, सामाजिक सेवा और नेतृत्व के आदर्शों को समर्पित एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध हुआ — जिसने इनर व्हील के सदस्यों को प्रेरित किया कि वे आने वाले वर्षों में समाज में अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु कटिबद्ध रहें।

फोटो गैलरी :