कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ की भव्य शोभायात्रा, श्रीश्री प्रणवानंदजी की जयंती और शिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब

स्वामी प्रणवानंदजी महाराज की 131वीं शुभ आविर्भाव तिथि तथा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता में एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का आयोजन भारत सेवाश्रम संघ की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में लगभग 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी, क्लब संगठन, मिलन मंदिर, बैंड पार्टी तथा पुरुलिया और बांकुड़ा से आए आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने आचार्यों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य आचार्यों के आदर्शों के प्रति सम्मान प्रकट करना था।

शोभायात्रा की शुरुआत बालिगंज स्थित संघ भवन से हुई। यह रैली रासबिहारी एवेन्यू, श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड, आचार्य जगदीशचंद्र बोस रोड, रमेश मित्र रोड, शरत बोस रोड, हाजरा रोड और गड़ियाहाट रोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर पुनः बालिगंज में आकर संपन्न हुई।

संघ के मुख्य संपादक स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने बताया कि इस शोभायात्रा के माध्यम से आचार्यों के आदर्श, महामिलन, महाजागरण और महासंप्रसारण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शनिवार और रविवार को स्वामी प्रणवानंदजी की जयंती और शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बालिगंज स्थित संघ के मुख्य कार्यालय में दो दिवसीय हिंदू धर्म-शिक्षा-संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ की भव्य शोभायात्रा, श्रीश्री प्रणवानंदजी की जयंती और शिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *