स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, तेज और कुशल बनाने की दिशा में कोलकाता की प्रौद्योगिकी कंपनी SRM Ornik AI Tech Private Limited ने डॉक्टरों और क्लिनिकों के लिए तीन अलग-अलग एआई संचालित एप्लिकेशन सेवाएं लॉन्च की हैं। मंगलवार को Kolkata Press Club में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में कंपनी की सीईओ डॉ. शतरूपा मंडल और को-फाउंडर ज्ञान श्रीवास्तव ने इन सेवाओं का औपचारिक उद्घाटन किया।
कंपनी के अनुसार, यह पहल छोटे से लेकर बड़े क्लिनिकों और स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के लिए दैनिक प्रबंधन, रोगी संचार और डिजिटल उपस्थिति को सरल बनाने के उद्देश्य से की गई है।
क्लिनिक प्रो प्लस: एआई आधारित प्रैक्टिस मैनेजमेंट सिस्टम
पहली सेवा “क्लिनिक प्रो प्लस” एक एआई संचालित क्लिनिक और डॉक्टर प्रैक्टिस मैनेजमेंट सिस्टम है। इसमें मल्टी-क्लिनिक और मल्टी-स्टोर सपोर्ट के साथ उन्नत इन्वेंटरी मैनेजमेंट, आसान बिलिंग और रेवेन्यू डैशबोर्ड, एआई आधारित त्रुटि जांच प्रणाली, व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से स्वचालित रोगी संचार, डेटा-आधारित एनालिटिक्स डैशबोर्ड और इंटीग्रेटेड फार्मेसी मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
साथ ही, एक्सट्रा ओसीआर तकनीक की मदद से स्वचालित परचेज ऑर्डर अपडेट की सुविधा भी दी गई है। डॉक्टरों को प्रिस्क्रिप्शन लिखते समय विभिन्न मेडिकल गाइडलाइनों के आधार पर एआई सुझाव और कस्टमाइजेबल डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
‘नाइन्टी नाइन एआई टेक’: डिजिटल पहचान को मजबूती
दूसरी सेवा “नाइन्टी नाइन एआई टेक” क्लिनिक और डॉक्टरों की ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन के लिए तैयार की गई है। कंपनी का कहना है कि कई कुशल डॉक्टर समय और सिस्टम की कमी के कारण डिजिटल दुनिया में पीछे रह जाते हैं।
इस सेवा के माध्यम से एआई संचालित डिजिटल उपस्थिति निर्माण, गूगल सर्च ऑप्टिमाइजेशन, प्रोफेशनल मोबाइल-रेस्पॉन्सिव वेबसाइट (होस्टिंग और एसएसएल सहित), आसान अपॉइंटमेंट सिस्टम, व्हाट्सएप इंटीग्रेशन और सालभर स्वचालित सोशल मीडिया पोस्टिंग व ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा दी जाती है। कंपनी का दावा है कि इससे महंगे पारंपरिक मार्केटिंग पर निर्भरता कम होगी और रेफरल आधारित धीमी वृद्धि की समस्या से भी राहत मिलेगी।
‘नाइन्टी नाइन क्लिनिक्स डॉट ऑनलाइन’: ऑन-डिमांड डॉक्टर-रोगी प्लेटफॉर्म
तीसरी पहल “नाइन्टी नाइन क्लिनिक्स डॉट ऑनलाइन” एक एआई मैनेज्ड ऑन-डिमांड डॉक्टर-रोगी एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मरीज आसानी से डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं, जबकि डॉक्टरों को रियल-टाइम एआई सहायता मिलती है, जिससे सेवा और अधिक तेज तथा प्रभावी बनती है।
कंपनी ने बताया कि इन तीनों समाधानों का उद्देश्य आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को गति देना और डॉक्टरों के प्रशासनिक बोझ को कम करना है, ताकि वे मरीजों की देखभाल पर अधिक समय दे सकें।

