पश्चिम बंगाल रेसलिंग एसोसिएशन (WBWA) की ओर से 5 फरवरी 2026 को कोलकाता के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने अपने आगामी प्रमुख आयोजन किड्स रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 की औपचारिक घोषणा की।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आगामी 8 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान स्थित पंचानन व्यायाम समिति परिसर में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में 7 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 150 युवा प्रतिभाशाली पहलवान हिस्सा लेंगे।
पत्रकार सम्मेलन में पश्चिम बंगाल रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव शौवन चक्रवर्ती, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के माननीय उपाध्यक्ष आसित साहा, बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव जहर दास तथा सहायक सचिव नंदन देवनाथ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और कुश्ती खेल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में इस प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

