बागुईआटी में स्वर्गीय माता की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न

बागुईआटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत केष्टपुर स्थित बैशाखी खेया ब्रिज के पास, बैंक ऑफ बड़ौदा की गली में स्थित आद्यापीठ मंदिर में 4 फरवरी को गहन धार्मिक वातावरण में स्वर्णपुरी ज्वेलर्स (बागुईआटी सुपर मार्केट) के कर्णधार संजय घोष की स्वर्गीय माता श्रीमती निभा रानी घोष की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे विशेष पूजा एवं हवन यज्ञ से हुई। हवन यज्ञ आद्यापीठ से पधारे श्री श्री शांतनु महाराज द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात श्री सौरव गोस्वामी द्वारा गीता पाठ किया गया। साथ ही माता के नाम-स्मरण, भजन एवं संकीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर बागुईआटी वीआईपी सुपर मार्केट सोसाइटी के महासचिव श्री रंजन बनर्जी सहित कई विशिष्ट अतिथि, परिजन, शुभचिंतक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 4 बजे तक भोग सेवा की व्यवस्था भी की गई।

श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच यह पुण्य स्मरण समारोह संपन्न हुआ।

बागुईआटी में स्वर्गीय माता की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *