आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रत्ना चटर्जी के समर्थन में एक विशाल कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया गया। यह सभा ममता बनर्जी के आशीर्वाद प्राप्त उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
ऑटो ऑपरेटर यूनियन के नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में ठाकुरपुकुर से तारातला तक लगभग 1000 कार्यकर्ता और समर्थकों की एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली तारातला मोड़ से बोस डॉक्टर मोड़ तक गई, जिसमें तृणमूल समर्थक उत्साह के साथ शामिल हुए। इसके बाद उम्मीदवार रत्ना चटर्जी सभा में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
29 अप्रैल 2026, बुधवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य से इस कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया गया। सभा में 119 नंबर वार्ड की पार्षद काकुली बाग, 118 नंबर वार्ड के पार्षद तारक सिंह, तृणमूल नेता शक्तिपद मंडल तथा महुआ मोइत्रा सहित कई प्रमुख तृणमूल नेता उपस्थित थे।
सभा में वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

