यशवंत सिंह उत्तर कोलकाता जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त, पुराने कार्यकर्ताओं को मिला महत्व

2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा ने उत्तर कोलकाता जिला कमेटी की घोषणा की है। इस नई कमेटी में कुल 60 सदस्यों को शामिल किया गया है और खासतौर पर पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है।

कमेटी में जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह को उत्तर कोलकाता जिला भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर यशवंत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान और स्थान देने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और खुशी की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह कदम संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम प्रयास है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और भरोसा बढ़ेगा।

यशवंत सिंह उत्तर कोलकाता जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त, पुराने कार्यकर्ताओं को मिला महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *