सियालदह रेलवे स्टेशन पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, 100 राहगीरों को कराया गया शामिल

पवित्र रमज़ान के अवसर पर सियालदह रेलवे स्टेशन स्थित जी.आर.पी थाना के पास बुधवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। वेस्ट बंगाल तृणमूल रेलवे हॉकर्स यूनियन (सियालदह यूनिट), नॉर्थ कोलकाता डिस्ट्रिक्ट INTTUC तथा वेस्ट बंगाल स्टेट INTTUC के संयुक्त पहल पर यह इफ्तार महफिल आयोजित हुई।

आयोजकों के अनुसार, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 100 राह चलते लोगों को आमंत्रित कर दावत-ए-इफ्तार में शामिल किया गया और उन्हें इफ्तार कराया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व नॉर्थ कोलकाता डिस्ट्रिक्ट INTTUC के अध्यक्ष स्वपन समद्दार तथा INTTUC सियालदह रेलवे हॉकर्स यूनियन के नेता बापी घोष ने किया। उनके नेतृत्व में आयोजित इस इफ्तार महफिल में कई लोग उपस्थित रहे और आपसी सद्भाव के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सियालदह रेलवे स्टेशन पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, 100 राहगीरों को कराया गया शामिल

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *