हनुमान जयंती उत्सव का भव्य आयोजन, 2000 राहगीरों में प्रसाद वितरण

दक्षिण 24 परगना जिले के बेहाला पाठक पाड़ा क्षेत्र में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया, जो इस वर्ष अपने चौथे वार्षिक समारोह के रूप में मनाया गया।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से लगभग 2000 राहगीरों को लुची, हलवा, आलू दम और भोग प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने श्रद्धा के साथ इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम में पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों—रंजीत श्रीवास्तव, अरुण चौहान, राधेश्याम, प्रताप सिंह, विनोद राहन, जयप्रकाश दुबे, शंकर यादव, सतीश सिंह और डॉ. मुकेश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही स्थानीय गणमान्य अतिथियों में पौरमाता काकली बाग, तृणमूल नेता राकेश सिंह सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।

उत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सामाजिक सेवा के कार्यों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

हनुमान जयंती उत्सव का भव्य आयोजन, 2000 राहगीरों में प्रसाद वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *