सेंट ऑगस्टिन डे स्कूल ने मनाया गौरवपूर्ण 56वां स्थापना दिवस, नए आधुनिक कैंपस का हुआ उद्घाटन

कोलकाता के प्रतिष्ठित एवं 56 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाले St. Augustine Day School ने इस वर्ष अपना 56वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर हाल ही में कोलकाता के केंद्रस्थल 40A आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड स्थित स्कूल के नए आधुनिक कैंपस का उद्घाटन किया गया।

नए कैंपस में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण की व्यवस्था की गई है। स्कूल को Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) द्वारा कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए मान्यता प्राप्त है।

पिछले पांच दशकों से अधिक समय से यह संस्थान बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने तथा उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। स्कूल के प्राचार्य Dr. Richard Gaspar ने अपने संबोधन में कहा कि हर परिस्थिति में शिक्षा की उच्च गुणवत्ता बनाए रखना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।

विद्यालय की कोषाध्यक्ष Esther Gaspar ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को आत्मरक्षा के लिए शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी बचपन से ही आत्मविश्वासी, अनुशासित, समाज के प्रति जागरूक और जीवन के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण वाले बनते हैं।

विद्यालय की एक विशेष पहचान यह भी है कि यह राष्ट्रीय एनसीसी तथा एयर विंग एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। इस प्रशिक्षण के जरिए छात्रों में नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं।

प्रधान शिक्षक Jason Hardy ने कहा कि स्कूल में प्रारंभ से ही तनावमुक्त शिक्षा प्रणाली पर विशेष जोर दिया जाता है। यहां की शिक्षण पद्धति हमेशा आकर्षक, अर्थपूर्ण और छात्रहितैषी रही है। इसके साथ ही विद्यालय में आईसीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न अभिनव विषयों के अध्ययन की भी सुविधा उपलब्ध है।

एक जिम्मेदार शैक्षणिक संस्था के रूप में स्कूल में प्रभावी “ओपन स्कूल सेक्शन” भी संचालित किया जाता है, जहां विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर दिया जाता है। साथ ही सामान्य विद्यार्थियों के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी समान रूप से शिक्षा प्रदान की जाती है।

कोलकाता के मुख्य कैंपस के अलावा सेंट ऑगस्टिन डे स्कूल की वर्तमान में तीन अन्य शाखाएं भी संचालित हैं। प्रधान शिक्षिका Annapurna Mukherjee ने जानकारी दी कि विद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्र विनिमय कार्यक्रम से भी जुड़ा हुआ है। इसके अंतर्गत छात्रों को न्यूजीलैंड और वियतनाम जाने का अवसर प्राप्त होता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में नियमित रूप से विभिन्न प्रदर्शनी और करियर फेयर का आयोजन किया जाता है।

सेंट ऑगस्टिन डे स्कूल ने मनाया गौरवपूर्ण 56वां स्थापना दिवस, नए आधुनिक कैंपस का हुआ उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *