दक्षिणेश्वर रामकृष्ण संघ आद्यापीठ के संस्थापक श्री श्री अन्नदा ठाकुर महोदय के 105वें सिद्धोत्सव एवं 59वें आदिष्ट मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शीत वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 8 हजार नर-नारायणों के बीच 3 हजार कंबल एवं 5 हजार साड़ियां वितरित की गईं।
आज के मुख्य कार्यक्रम में मंच से कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित भक्तों के बीच वस्त्र वितरण की व्यवस्था की गई। यह सेवा कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस शीत वस्त्र वितरण कार्यक्रम में दक्षिणेश्वर रामकृष्ण संघ आद्यापीठ के जनरल सेक्रेटरी ब्रह्मचारी मुराल भाई, प्रेसिडेंट ब्रह्मचारी रितेन भाई, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री श्यामल कुमार सेन, पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय, रजाहाट न्यू टाउन के विधायक माननीय तापस चटर्जी, विधाननगर म्यूनिसिपैलिटी की मेयर-इन-चार्ज रहीमा बीबी मंडल, माननीय मंत्री बेचाराम मन्ना, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, वैषाखी बंद्योपाध्याय, खना मां सहित अनेक विशिष्ट व्यक्ति मंच पर उपस्थित थे।
अतिथियों ने सेवा और मानव कल्याण को सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहानुभूति और सेवा भाव को मजबूत करते हैं।

