आईआईटी खड़गपुर के कैंपस में काइक्योशिन सेंसेई किशोरी पांडे के पहल पर 60 लड़के और लड़कियों के साथ कराटे बेल्ट टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं आईआईटी तथा पीएचडी स्तर के प्रशिक्षित प्रतिभागी थे।
इस कराटे बेल्ट टेस्ट समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईआईटी के शिक्षक सुषाकांत मित्रा, JIS Group के प्रोफेसर सुकांत भट्टाचार्य, ऑल इंडिया ब्रांच चीफ और टाटा काई कान क्योकुशिन कराटे के सिहान निर्मल साहा सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने सराहा। यह आयोजन युवाओं में मार्शल आर्ट्स के प्रति बढ़ती रुचि और अनुशासन के महत्व को दर्शाता है।

