महाबीर दानवार ज्वेलर्स (MDJ) ने अपने लोकप्रिय प्रतियोगिता “कपल नंबर 1 – सीजन 5” का भव्य शुभारंभ करते हुए प्रेम, विश्वास और वैवाहिक रिश्तों के उत्सव का नया अध्याय शुरू किया। पिछले चार सफल संस्करणों के बाद इस बार प्रतियोगिता को और भी आकर्षक बनाया गया है, जिसमें विजेता दंपति को अज़रबैजान की खूबसूरत राजधानी बाकू की अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
पार्क स्ट्रीट स्थित महाबीर दानवार ज्वेलर्स के शोरूम में आयोजित कर्टेन रेज़र समारोह में अभिनेत्री ऋचा शर्मा, सेलिब्रिटी मोटिवेशनल स्पीकर नैना मोरे, बेंचमार्क ग्रुप की सीईओ राधिका नोवलखा अग्रवाल तथा महाबीर दानवार ज्वेलर्स की डिज़ाइन हेड राजश्री सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एमडीजे के निदेशक विजय सोनी, अरविंद सोनी, संदीप सोनी और अमित सोनी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए महाबीर दानवार ज्वेलर्स के निदेशक विजय सोनी और संदीप सोनी ने कहा कि “कपल नंबर 1” का हर संस्करण हजारों प्रेरणादायक प्रेम कहानियों को सामने लाया है। उन्होंने कहा कि हर दंपति की अपनी एक अनूठी यात्रा होती है, जिसे यह मंच सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विजेता जोड़े को बाकू की यादगार अंतरराष्ट्रीय यात्रा देकर प्रतियोगिता को और अधिक विशेष बनाया गया है।
अभिनेत्री ऋचा शर्मा ने कहा कि प्रेम का रिश्ता तब और मजबूत होता है जब उसे खुलकर मनाया जाए। उनके अनुसार, “कपल नंबर 1” जैसी पहल दंपतियों को अपने रिश्ते के खूबसूरत पलों को संजोने और साथ मिलकर नई यादें बनाने के लिए प्रेरित करती है।
सेलिब्रिटी मोटिवेशनल स्पीकर नैना मोरे ने कहा कि मजबूत रिश्ते आपसी सम्मान, विश्वास और एक-दूसरे के साथ निरंतर आगे बढ़ने की भावना पर आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि रोजमर्रा के उन छोटे-छोटे पलों का भी उत्सव है जो रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।
बेंचमार्क ग्रुप की सीईओ राधिका नोवलखा अग्रवाल ने कहा कि सफल रिश्तों की नींव विश्वास, सराहना और साझा अनुभवों पर टिकी होती है। उनके अनुसार, यह पहल परिवार और समाज में प्रेम, सकारात्मकता और आपसी समझ को बढ़ावा देती है तथा एक साधारण प्रतियोगिता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण संदेश देती है।
महाबीर दानवार ज्वेलर्स की डिज़ाइन हेड राजश्री सोनी ने कहा कि आभूषण सदैव प्रेम, समर्पण और अनमोल यादों के प्रतीक रहे हैं। “कपल नंबर 1” इन्हीं भावनाओं को सम्मान देने का एक सुंदर माध्यम है और एमडीजे को गर्व है कि वह इस पहल को पांचवें सीजन तक सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।
प्रतियोगिता के तहत विवाहित दंपतियों को अपनी सर्वश्रेष्ठ कपल फोटो भेजनी होगी। चयनित प्रतिभागियों को विशेष डिस्काउंट कूपन प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें एमडीजे शोरूम आने का अवसर मिलेगा। अंतिम विजेता दंपति को बाकू की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का भव्य पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।
महाबीर दानवार ज्वेलर्स के बारे में
महाबीर दानवार ज्वेलर्स की स्थापना वर्ष 1970 में स्वर्गीय महाबीर प्रसाद दानवार ने कोलकाता में की थी। वर्तमान में यह प्रतिष्ठान बिनोद दानवार तथा तीसरी पीढ़ी के विजय, अरविंद, अमित और संदीप दानवार के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। स्वर्ण, कुंदन, जड़ाऊ और हीरे के आभूषणों के लिए प्रसिद्ध एमडीजे शुद्धता, प्रामाणिकता और उत्कृष्ट डिज़ाइन के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। कोलकाता के बड़ाबाज़ार, सिटी सेंटर (सॉल्ट लेक), पार्क स्ट्रीट तथा नई दिल्ली के पीतमपुरा में इसके चार प्रमुख शोरूम हैं। नवाचार, उत्कृष्ट शिल्पकला और ग्राहकों के विश्वास के बल पर एमडीजे अब तक 20 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुका है तथा 50 से अधिक पुरस्कारों के लिए नामांकित हो चुका है।

