चीना बाज़ार सर्व कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

चीना बाज़ार सर्व कल्याण सेवा समिति की ओर से अपने 12वें वर्ष के अवसर पर ओल्ड चीना बाज़ार में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के आयोजन में वार्ड संख्या 45 के पार्षद संतोष पाठक, चीना बाज़ार सर्व कल्याण सेवा समिति के कन्वीनर एवं सचिव पवन राय, उपाध्यक्ष रोहित पाठक तथा अध्यक्ष अमर पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 60 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई तथा जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरित किए गए। समिति के सदस्यों संजय साहा, बिराज मोहन साहू, सोनू साहू, दीपक कुमार, गजनाथ सिंह, अविनाश राय तथा रिसु ओझा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

चीना बाज़ार सर्व कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *