माँ ताराश्रीता भक्तवृंद की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं समाज कल्याण सेवा शिविर का आयोजन

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर स्थित कल्याणपुर क्षेत्र के दमदमा अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय में रविवार, 12 जुलाई 2026 को माँ ताराश्रीता भक्तवृंद के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा जरूरतमंद लोगों को चश्मे उपलब्ध कराए गए।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि माँ ताराश्रीता भक्तवृंद द्वारा कोलकाता, हावड़ा, हुगली तथा दक्षिण 24 परगना सहित विभिन्न दूरदराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविरों एवं समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का आयोजन किया जाता है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना तथा सामाजिक सेवा के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव रक्तिम दासगुप्ता, संयुक्त सचिव अमिताभ मंडल, अध्यक्ष संजीव सेन, उपाध्यक्ष साहेब चक्रवर्ती सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए संस्था के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

माँ ताराश्रीता भक्तवृंद की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं समाज कल्याण सेवा शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *