फलाहारिणी काली पूजा पर जुटे हजारों श्रद्धालु, विश्व शांति हेतु हुआ विशाल होम-यज्ञ

दक्षिण कोलकाता के पूर्व गड़िया वृजी क्षेत्र स्थित “इंस्टिट्यूट ऑफ योगतंत्र एस्ट्रो लॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च सेंटर” के अंतर्गत श्री श्री शिव काली नवग्रह द्वादश शिव मंदिर, अष्टतर विष्णु मंदिर एवं महावीर आश्रम का वार्षिक समारोह 16 मई 2026 को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह संस्थान बंगाल के 1ला ज्येष्ठ 1433 संवत में आचार्य शंकर मुखोपाध्याय द्वारा स्थापित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, आचार्य शंकर मुखोपाध्याय द्वारा स्थापित पंचमुंडु मंदिर का यह अत्यंत जागृत एवं प्रसिद्ध मंदिर वर्ष 1981 में फलाहारिणी काली पूजा के पावन अवसर पर स्थापित किया गया था। तभी से प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में इस विशेष दिन पर मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

वार्षिक समारोह के अवसर पर लगभग 1000 श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर विशाल होम-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मातृसाधक ज्योतिष विरुपाक्ष, ज्योतिष सम्राट लव घोष, ज्योतिष सम्राट सुब्रत चक्रवर्ती, नागा संन्यासी भोलागिरि, पिनाकी महाराज, मातृसाधक देवाशीष गोस्वामी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

धार्मिक वातावरण, मंत्रोच्चारण और भक्तिमय कार्यक्रमों के बीच पूरा आश्रम परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

फलाहारिणी काली पूजा पर जुटे हजारों श्रद्धालु, विश्व शांति हेतु हुआ विशाल होम-यज्ञ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *