बेलघरिया माँ ताराश्रीता भक्तवृंद द्वारा तारापीठ में भव्य सामाजिक कार्ययज्ञ का आयोजन

Tarapith में उत्तर 24 परगना के बेलघरिया स्थित माँ ताराश्रीता भक्तवृंद के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य सामाजिक कार्ययज्ञ का आयोजन किया गया। 21 और 22 फरवरी 2026 (शनिवार एवं रविवार) को Hotel Tirtha में आयोजित यह कार्यक्रम संगठन के 21वें वर्ष के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिन सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच पुस्तकें, कॉपियाँ, पेंसिल, स्कूल बैग, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का आयोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां अनेक लोगों ने लाभ उठाया।

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई तथा जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भक्ति एवं संगीत संध्या का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह रहा। नवदंपतियों को विवाह सामग्री एवं आवश्यक उपहार प्रदान कर उनके नए जीवन की शुरुआत को सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष रक्तिम दाशगुप्ता, उपाध्यक्ष अमिय मुखर्जी एवं अपू राय, अध्यक्ष अभिजीत गुच्छैत, संयुक्त सचिव सत्यरंजन सरकार, कोषाध्यक्ष रतन डे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश Raghunath Ray, Kamarhati Municipality के चेयरमैन Gopal Saha, Shyamoli Paribahan के कर्णधार Arun Kumar Ghosh, बरानगर के पार्षद Ramakrishna Pal, All India Human Rights के अध्यक्ष Dibakar Ganguly, समाजसेवी साहेब चक्रवर्ती एवं सतीश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के समन्वय से सुसज्जित यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया।

बेलघरिया माँ ताराश्रीता भक्तवृंद द्वारा तारापीठ में भव्य सामाजिक कार्ययज्ञ का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *