कोलकाता में आयोजित होगी 15वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026

इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन (IBBF) के तत्वावधान में 15वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन फरवरी 2026 में कोलकाता में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के सभी मान्यता प्राप्त राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और खेल बोर्डों को आमंत्रित किया गया है।

इस चैंपियनशिप के अंतर्गत सीनियर पुरुष बॉडीबिल्डिंग, स्पोर्ट्स फिजिक, तथा महिला मॉडल और फिटनेस फिजिक श्रेणियों की प्रतियोगिताएं 13 और 14 फरवरी 2026 को कोलकाता के नजरुल मंच में आयोजित होंगी। इसके पश्चात 15 फरवरी 2026 को फेडरेशन कप की मुख्य प्रतियोगिता संपन्न होगी।

यह भव्य खेल आयोजन पश्चिम बंगाल बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक एसोसिएशन तथा हैबिट स्पोर्ट्स फेस्टिवल के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग और देशभर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भागीदारी की अपील की है।

इस अवसर पर इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन के अध्यक्ष स्वामी रमेश कुमार, महासचिव चेतन एम. पाठारे तथा एसोसिएट सेक्रेटरी श्री हीरालाल सेठ सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

कोलकाता में आयोजित होगी 15वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *