रथयात्रा के पावन अवसर पर 16 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे एक विशेष वृक्षारोपण एवं वृक्षदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन के श्री शिवानंद शॉ, संगठन के महासचिव श्री गोपाल शॉ, उत्तर 24 परगना की वर्किंग प्रेसिडेंट श्यामली साहा, श्यामनगर की प्रेसिडेंट अल्पना दास तथा गरुलिया के प्रेसिडेंट श्री गौतम शॉ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट भाजपा प्रचारक एवं समाजसेवी अर्णब नंदी, विशिष्ट स्वयंसेविका श्रीमती डायना दास को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इसके अलावा सहायता वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक कुमार राजक, अल्पना मेमोरियल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तनु विश्वास, क्लब के अध्यक्ष तपन मित्र तथा सचिव उज्ज्वल डे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का ज्योतिसंघ की ज्योतिर्मयी महिला परिवार की महिलाओं द्वारा उत्तरीय, बैज एवं पुष्प भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
संध्या के समय सभी उपस्थित लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ माइल रथ को खींचकर रथयात्रा में भाग लिया। इसी के साथ धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के संदेश से ओत-प्रोत इस आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

