त्योहारी सीजन में जियोस्टार का बड़ा दांव: छह भाषाओं में एक साथ आएगा बिग बॉस, लॉन्च हुई ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी’ कॉफी टेबल बुक

देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस को इस बार त्योहारी सीजन में पहले से कहीं अधिक भव्य रूप में पेश करने की तैयारी है। जियोस्टार ने घोषणा की है कि सितंबर 2026 से हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला सहित छह भाषाओं में बिग बॉस के नए सीजन एक साथ प्रसारित किए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब पूरे भारत में एक ही समय पर छह अलग-अलग भाषाई संस्करण दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

शो का प्रसारण जियोस्टार के टेलीविजन नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा। इस बार भी हिंदी में सलमान खान, तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगु में नागार्जुन, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में मोहनलाल मेजबानी करेंगे, जबकि बांग्ला संस्करण की कमान पहली बार क्रिकेट जगत के दिग्गज सौरव गांगुली संभालेंगे।

इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए जियोस्टार ने ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी’ नामक देश की पहली डेटा-आधारित कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की है। यह पुस्तक बिग बॉस के दो दशक लंबे सफर, उसके सांस्कृतिक प्रभाव, दर्शकों की भागीदारी और ब्रांड्स के लिए उसकी व्यावसायिक उपयोगिता को विस्तार से प्रस्तुत करती है।

कॉफी टेबल बुक के अनुसार, वर्ष 2025 में बिग बॉस ने 50 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई, 438 अरब से अधिक व्यूइंग मिनट्स दर्ज किए और छह भाषाओं में दर्शकों की सहभागिता में 47 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की। इस दौरान 625 से अधिक ब्रांड्स ने इस मंच का उपयोग अपने उत्पादों के प्रचार, ब्रांड जागरूकता और उपभोक्ताओं से मजबूत जुड़ाव स्थापित करने के लिए किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जियोहॉटस्टार पर हर 10 में से 6 दर्शक बिग बॉस की 24×7 लाइव फीड देखते हैं। यही कारण है कि टाइड और सिल्वर कॉइन आटा जैसे ब्रांड्स ने लगातार ब्रांडिंग के जरिए अपनी उपस्थिति मजबूत बनाई।

पुस्तक में यह भी बताया गया है कि बिग बॉस केवल विज्ञापन दिखाने का मंच नहीं, बल्कि ब्रांड्स के लिए रचनात्मक सहभागिता का माध्यम बन चुका है। ड्रोन डिलीवरी टास्क, वेसलीन आधारित विशेष गतिविधियां, इंटरएक्टिव रोबोट और अन्य नवाचारों के जरिए ब्रांड्स ने दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित किया है।

जियोस्टार के हेड – एंटरटेनमेंट सेल्स (टीवी) महेश शेट्टी ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिग बॉस ने लगातार खुद को नए रूप में प्रस्तुत किया है और हर सीजन के साथ इसकी लोकप्रियता तथा सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस बार छह भाषाओं में एक साथ शो का प्रसारण इस फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा उत्सव होगा। उनके अनुसार, ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी’ केवल एक स्मारक पुस्तक नहीं, बल्कि मार्केटिंग और मीडिया जगत के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक दस्तावेज है।

वहीं, हेड – एंटरटेनमेंट सेल्स (डिजिटल) भास्कर रमेश ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान जब दर्शकों का ध्यान कई प्लेटफॉर्मों में बंटा रहता है, तब बिग बॉस करोड़ों लोगों का ध्यान एक साथ आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि 24×7 लाइव फीड, अरबों वोट और लाखों लाइव चैट्स के कारण दर्शक केवल शो देखते ही नहीं, बल्कि उसका सक्रिय हिस्सा बन जाते हैं।

कॉफी टेबल बुक के अनुसार, बिग बॉस भारत के सबसे इंटरएक्टिव मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स में शामिल है। वर्ष 2025 में दर्शकों ने 9.32 अरब से अधिक वोट डाले और 4.3 करोड़ लाइव चैट्स किए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर 1.7 अरब से अधिक इंटरैक्शन और 3 करोड़ से अधिक मीम्स ने शो की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिग बॉस की पहुंच हिंदी भाषी क्षेत्रों में 20 करोड़ से अधिक और दक्षिण भारत में 30 करोड़ से अधिक दर्शकों तक है। दक्षिण भारत में हर 10 में से 8 टीवी दर्शक बिग बॉस देखते हैं, जबकि इस क्षेत्र में इसकी पहुंच अन्य सभी रियलिटी शोज़ की संयुक्त पहुंच से 3.5 गुना अधिक है।

व्यावसायिक दृष्टि से भी बिग बॉस ब्रांड्स के लिए बेहद प्रभावी साबित हुआ है। वर्ष 2025 में 46 श्रेणियों के 625 से अधिक विज्ञापनदाताओं, जिनमें 49 नए ब्रांड्स शामिल थे, ने शो के माध्यम से ब्रांड अवेयरनेस, उपभोक्ता रुचि और खरीदारी की मंशा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। मामाअर्थ, वीज़ीवाई (VZY) और जार ऐप जैसे ब्रांड्स की सफल साझेदारियां इसका उदाहरण हैं।

जियोस्टार का कहना है कि ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी’ दर्शकों की भागीदारी, डेटा विश्लेषण और व्यावसायिक प्रभाव को एक साथ प्रस्तुत करती है तथा यह दर्शाती है कि बिग बॉस केवल एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि भारत के मनोरंजन, संस्कृति और ब्रांड कम्युनिकेशन का एक सशक्त मंच बन चुका है।

त्योहारी सीजन में जियोस्टार का बड़ा दांव: छह भाषाओं में एक साथ आएगा बिग बॉस, लॉन्च हुई ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी’ कॉफी टेबल बुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *