एसारियन एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च काउंसिल का आठवां वार्षिक समावर्तन एवं ज्योतिष शास्त्र कार्यशाला संपन्न

एसारियन एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च काउंसिल द्वारा संचालित एवं आयोजित आठवां वार्षिक समावर्तन समारोह तथा ज्योतिष शास्त्र से संबंधित विशेष कार्यशाला का आयोजन भव्य रूप से किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 फरवरी 2026 को पानिहाटी फेरी घाट से लांच के माध्यम से गंगा के मध्य एक चलमान एवं भासमान सभा का आयोजन किया गया, जो प्रतिभागियों के लिए एक अनूठा और स्मरणीय अनुभव रहा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंसिल की प्रेसिडेंट श्रीमती देवयानी राय ने की। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्री व्यासदेव शंकराचार्य उपस्थित रहे। सह-उपाध्यक्ष मंडली में डॉ. श्री शंकर शास्त्री, डॉ. अभिजीत पालित एवं डॉ. शुभंकर आचार्य शामिल थे। वर्किंग प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. ज्योतिर्मय राय तथा को-वर्किंग प्रेसिडेंट के रूप में श्री मलय प्रमाणिक, डॉ. शशांक शेखर शास्त्री और डॉ. सरस्वती चटर्जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ओलिविया दासगुप्ता रहीं। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. सत्यजीत राय (आचार्य), डॉ. श्री सुधांशु चक्रवर्ती, श्री भास्कर मजुमदार एवं श्री बिरु भाई शास्त्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेक्रेटरी श्री लव घोष तथा असिस्टेंट सेक्रेटरी आचार्य सुदेष्णा शास्त्री एवं आचार्य श्री सुब्रत शास्त्री रहे। कोषाध्यक्ष के रूप में आचार्य श्री रूपा शास्त्री ने दायित्व संभाला।

सलाहकार मंडली में डॉ. आचार्य श्री अरिंदम चटर्जी, श्री महादेव मजुमदार एवं श्री चिरंजीत राय उपस्थित थे। इसके अलावा सामान्य सदस्यों में श्री अमलेन्दु साहा, श्रीमती गीतश्री दासगुप्ता, श्रीमती पम्पा गायेन, श्री पंकज अधिकारी, श्री सौम्य देव, श्री शोभन ठाकुर, श्री विकी साउ, श्रीमती आरती प्रामाणिक, श्रीमती मुनमुन दे राय सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष शास्त्र पर आधारित कार्यशाला, विचार-विमर्श एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसे सभी उपस्थित जनों ने सराहा।

एसारियन एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च काउंसिल का आठवां वार्षिक समावर्तन एवं ज्योतिष शास्त्र कार्यशाला संपन्न

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *