उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर सरकार बाजार (आनंदवाणी) में यूनिट ऑफ आनंदम वेलफेयर सोसाइटी के कर्णधार स्वपन पाल द्वारा 21 मार्च, शनिवार 2026 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आनंदवाणी इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोलॉजी की छठी वार्षिक जयंती के उपलक्ष्य में ज्योतिष सम्मेलन एवं आध्यात्मिक चर्चा सभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में साधक रामप्रसाद सेन की साधना, आध्यात्मिकता और आधुनिक समय में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के अंतर्गत विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें मानपत्र और रामप्रसाद सेन की प्रतिमा भेंट की गई।
इस अवसर पर उत्तर 24 परगना आनंदवाणी इंस्टीट्यूट के कर्णधार स्वपन पाल, अध्यक्ष श्री रमेश शास्त्री, सचिव भास्कर मजूमदार, कोषाध्यक्ष अनिंद्य शास्त्री, ज्योतिष एवं वास्तुविद डॉ. व्यासदेव शंकराचार्य, एसेरियन एस्ट्रोलॉजिकल ज्योतिष लव घोष, डॉ. सुब्रत शास्त्री, डॉ. अपराजिता शास्त्री, ज्योतिषी ऋतुपिया चौधुरी, पंडित श्री सुजीत ठाकुर तथा स्वर्ण पदक प्राप्त डॉ. झरना बनिक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि आनंदवाणी ज्योतिष सेंटर केवल हालीशहर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी शाखाएं राजस्थान, सिलीगुड़ी, असम, हरिणघाटा और कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में भी स्थापित की गई हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन का माहौल आध्यात्मिकता और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

