उत्तर कोलकाता के पोस्ता पेट्रोल पंप के सामने आज पूर्वांचल उत्सव के अंतर्गत भव्य लिट्टी-चोखा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जय हिंद वाहिनी के अध्यक्ष कृष्णप्रताप सिंह एवं नॉर्थ कोलकाता टीएमसी यूथ के अध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह की पहल पर किया गया।
इस उत्सव में पश्चिम बंगाल के माननीय मेयर बॉबी हकीम, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री शशि पांजा, चंद्रिमा भट्टाचार्य सहित तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जयप्रकाश मजूमदार, कुणाल घोष, नयना बंद्योपाध्याय, विवेक गुप्ता, सुब्रत बक्शी, रेहाना खातून, सायन देव चट्टोपाध्याय, राजेश सिन्हा, तारक सिंह, संजय बक्शी, स्मिता बक्शी, सौम्य बक्शी समेत अनेक तृणमूल नेता शामिल हुए।
इसके अलावा प्रसिद्ध फुटबॉलर प्रसून बंद्योपाध्याय, बाबुन बनर्जी तथा समाज के अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
लिट्टी-चोखा उत्सव के माध्यम से पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्वाद को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई और उत्सव का माहौल उत्साह व उल्लास से भरा रहा।

