ऐतिहासिक राममोहन हॉल में डॉ. काशी प्रसाद जयसवाल स्मृति समिति के तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध इतिहासकार, स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी प्रेमी और राष्ट्रीय गौरव डॉ. काशी प्रसाद जयसवाल की 145वीं जन्मजयंती गरिमामय ढंग से आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. काशी प्रसाद जयसवाल प्रतिभा सम्मान 2025 का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट समाजसेवी अवधेश साथ तथा राष्ट्रीय अध्याय जयसवाल क्लब के मनोज जयसवाल को समाजसेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। कवि, लेखिका एवं वक्ता श्रीमती शर्मिष्ठा बाग को उनके साहित्यिक योगदान के लिए डॉ. काशी प्रसाद जयसवाल साहित्य सेवा सम्मान 2025 प्रदान किया गया।
नव सोपान हृदयपुर सामाजिक संगठन को समाजसेवा के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान के लिए आजীবन सम्मान पुरस्कार से नवाज़ा गया।
सभी सम्मानित अतिथियों को सम्मानपत्र, श्रीफल, शॉल और तुलसी की माला भेंट कर अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद साउ (काशीपुर) ने की।
समारोह में अवधेश साउ, प्रो. संजय जयसवाल, मालदीव कांसुलेट के रामकृष्ण जयसवाल, मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद जयसवाल, शर्मिष्ठा बाग, राज मिधौलिया, रामचंद्र जयसवाल तथा नव सोपान के शौभिक घोष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
काव्य सत्र में प्रसिद्ध कवियों—अलोक चौधरी, विकास सिंह, रामपुकार सिंह, कविता कोगरी, हीरालाल जयसवाल, डॉ. मनोज मिश्र और गौरव केशरी—ने अपनी कविताओं का सुंदर पाठ किया।
मंच संचालन शिव जयसवाल ने किया तथा आभार ज्ञापन श्रीमती रजनी जयसवाल ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की सफलता में विकास जयसवाल (अध्यक्ष, सहस्त्र अर्जुन जयंती), गणेश प्रसाद जयसवाल, मयूर जयसवाल, गगन कुमार साउ, सुरेश चंद्र गुप्ता, विषण शिखवाल, कृष्णा जयसवाल, राजीव जयसवाल, सुषमा जयसवाल, कंचन जयसवाल, पूर्णिमा गुप्ता, संगीता गुप्ता, अमर जयसवाल, रॉबिन साउ, अखिलेश जयसवाल, विनय साउ, आशीष जयसवाल, नीतेश जयसवाल, विशाल जयसवाल, पीयूष जयसवाल आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान एक शोक संदेश भी साझा किया गया। समिति ने बताया कि संगठन के संरक्षक रतन लाल जयसवाल का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. काशी प्रसाद जयसवाल प्रतिभा सम्मान 2025 में अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया
