बड़ाबाज़ार जिला कांग्रेस कमेटी की पहल से शीतकालीन शॉल वितरण

बड़ाबाज़ार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शीतकाल में जरूरतमंद लोगों के लिए शॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन एक्सचेंज प्लेस के सामने, 45 नंबर वार्ड में बड़ाबाज़ार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लगभग डेढ़ हजार जरूरतमंद लोगों को शॉल वितरित की गईं। कार्यक्रम में 45 नंबर वार्ड के पार्षद एवं कांग्रेस नेता संतोष पाठक, कालीनाथ सिंह सहित कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के गरीब और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

बड़ाबाज़ार जिला कांग्रेस कमेटी की पहल से शीतकालीन शॉल वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *