भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, बड़ा बाजार में उमड़ा आस्था का सैलाब

भगवान विष्णु के छठे अवतार, महापराक्रमी सत्य के रक्षक भगवान परशुराम जी की पवित्र जयंती के उपलक्ष्य में दीप्ता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ब्रह्मसमाज के परशुराम सेन के नेतृत्व में बड़ा बाजार क्षेत्र में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सत्यनारायण पार्क के सामने आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

शचीन त्रिपाठी के सहयोग से एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जो बड़ा बाजार, महात्मा गांधी रोड क्रॉसिंग से शुरू होकर गणेश टॉकीज, नया बाजार, कंपनी बागान, जोड़ाबागान और पोस्ता होते हुए बड़ा बाजार गणेश मंदिर के सामने समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम में स्थानीय तृणमूल नेता संजय बक्सी, विजय उपाध्याय, राजेश सिन्हा, विप्र सेवा ट्रस्ट के सचिव अशोक साहेल, अध्यक्ष सज्जन झिकनारिया, समाजसेवी अनिल शर्मा, विनय दुबे, बी.डी. ग्रुप के प्रतिनिधि, संतोष तिवारी, सुनील शुक्ला तथा पुरोहित विनय प्रकाश त्रिपाठी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज में एकता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, बड़ा बाजार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *