परशुराम सेना पश्चिम बंगाल के तत्वाधान में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर कोलकाता में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह शोभायात्रा सत्यनारायण पार्क से प्रारंभ होकर बड़ाबाजार क्षेत्र से गुजरते हुए पोस्ता गणेश मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में ब्राह्मण समाज कोलकाता, विप्र सेवा ट्रस्ट तथा खांडाल विप्र सभा सहित कई संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर कई प्रमुख अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें विजय उपाध्याय, संजय बक्शी, कृष्ण प्रताप सिंह, काउंसिलर राजेश सिन्हा, महेश शर्मा, अशोक ओझा, श्रीधर पाण्डेय, शक्ति प्रताप सिंह, पप्पू तिवारी, सुशील कोठारी, विकास जायसवाल, तारकनाथ दूबे, हरी सोनी, पवन शर्मा, संदीप सिंह, मुन्ना मिश्रा और मनोज सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित सचिन त्रिपाठी (सभापति, परशुराम सेना पश्चिम बंगाल, ब्राह्मण समाज कोलकाता) थे। उनके साथ सहयोगी के रूप में अशोक सहल, सज्जन झिकनागिया, अनिल शर्मा, जय प्रकाश त्रिपाठी, मनीष तिवारी, अमित मिश्रा, सुनील शुक्ला, संतोष तिवारी, मोती सोनकर, ऋषि शुक्ला, रूबी राय सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट किया, बल्कि समाज में एकता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश दिया।

