दमदम में भाजपा की विजय उत्सव रैली का आयोजन

दमदम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजयी प्रत्याशी अरिजीत बक्सी की पहल पर ऊषा गार्डेन और मॉल रोड के संयोग स्थल पर एक भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर दमदम विधानसभा के विजयी प्रत्याशी अरिजीत बक्सी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेसिडेंट (DDM) सौमेन घोष, 22 नंबर वार्ड के शक्ति प्रमुख सुभ्रत दत्ता, 21 नंबर वार्ड के शक्ति प्रमुख दीपक अग्रवाल, बूथ प्रेसिडेंट गोपाल धर, अरूप मल्लिक, रामकुमार राय, मानस माझी, अभिषेक विश्वास, अरिजीत चटर्जी, संगीता राय, शर्मिला राय सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। आयोजन स्थल पर पार्टी समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

दमदम में भाजपा की विजय उत्सव रैली का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *