पश्चिम बंग किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तपन दास एवं राज्य उपाध्यक्ष बापी भट्टाचार्य की पहल पर सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आगामी 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला स्थित शहीद मीनार मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया।
पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा संगठन को राज्यभर में और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इस जनसभा में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से किसान कांग्रेस के संगठनात्मक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आगामी रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में किया गया, जहाँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने संगठन को मजबूत करने और किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

