पोस्ता बड़ा जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की उल्टा रथयात्रा

उत्तर कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित पोस्ता बड़ा जगन्नाथ मंदिर की ओर से शनिवार, 25 जुलाई 2026 की संध्या को श्री श्री जगन्नाथ उल्टा रथयात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

पोस्ता नवाब लेन स्थित बड़ा जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को भव्य रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा बड़ाबाजार, पोस्ता, जोड़ाबागान, कलाकर स्ट्रीट सहित उत्तर कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुनः नवाब लेन स्थित मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के साथ भगवान का स्वागत किया।

उल्टा रथयात्रा के पावन अवसर पर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोग) तथा वस्त्र वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द का अनूठा वातावरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शचीन त्रिपाठी, मति संकार, ऋषिकेश त्रिपाठी, अनिश सिंह, सुरेश संकार, सुनील मिश्रा, पोस्ता जगन्नाथ मंदिर के महंत मुन्ना महाराज, ऋषि शुक्ला, महेश शर्मा तथा सत्यम शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह आयोजन भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उत्तर कोलकाता के धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार अध्याय जोड़ गया।

पोस्ता बड़ा जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की उल्टा रथयात्रा

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *