होली–ईद मिलन 2026 एवं भव्य कवि सम्मेलन–मुशायरा का सफल आयोजन

मौलाली युवा केंद्र स्थित स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में “साहान-उक্কার-ए-नवाज़” के तत्वावधान में होली एवं ईद मिलन 2026 के साथ एक भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कन्वीनर हबीब उर रहमान खान और अशोक कुमार राम के संयुक्त प्रयास से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरुबाग सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विसाम्बर नेवार, समाजसेवी अमित गुप्ता, हुसैन, कृष्णाय बनर्जी, डॉ. रूबी यादव तथा पूर्व पुलिस अधिकारी आसिफ आयाज समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस सांस्कृतिक आयोजन में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। होली और ईद जैसे दो प्रमुख त्योहारों के संयुक्त उत्सव ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर इस आयोजन का आनंद लिया।

कोलकाता से शुभ घोष की रिपोर्ट।

होली–ईद मिलन 2026 एवं भव्य कवि सम्मेलन–मुशायरा का सफल आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *