प्राच्यविद्या और सनातनी शिक्षा के संवर्धन को समर्पित संस्थान का भव्य समावर्तन समारोह संपन्न

प्राच्यविद्या के प्रसार और सनातनी शिक्षा के संवर्धन के लिए समर्पित कोलकाता स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल स्टडीज एंड रिसर्च द्वारा आयोजित चौथे वार्षिक समावर्तन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शनिवार, 13 जून 2026 को उत्तर कोलकाता के सिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास के निकट स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।

इस अवसर पर देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में बंगाल की चार प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए “युगपुरुष” सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में बंधन बैंक के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर घोष, ईस्ट बंगाल क्लब के महासचिव एवं आभूषण उद्योग के प्रतिष्ठित उद्यमी रूपक साहा, प्राचीन मिठाई निर्माण संस्था के वरिष्ठ कर्णधार प्रदीप मल्लिक तथा कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (3) शुभंकर सिन्हा सरकार शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शंखध्वनि एवं वैदिक स्तोत्रपाठ के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में बेलूर मठ एवं मिशन के ट्रस्टी स्वामी ज्ञानलोकानंद, स्वामी विश्वनाथानंद, स्वामी सुधाकरानंद, डॉ. विश्वरंजन पति, वाराणसी के श्रीमद् रुद्राक्ष महाराज, शिक्षाविद् डॉ. देवाशीष गंगोपाध्याय, रजत भट्टाचार्य, संस्थान के अध्यक्ष आचार्य प्रोफेसर श्यामल भट्टाचार्य, मधुसूदन पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधनों में सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारधारा को वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए राष्ट्र के कल्याण तथा युवा पीढ़ी को सही दिशा देने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने और उनके अधूरे कार्यों को शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा सांस्कृतिक जागरण के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

राज्य के उद्योग मंत्री तापस राय विशेष कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने अपनी शुभकामनाएँ और संदेश भेजकर आयोजन की सफलता की कामना की।

समारोह के अंत में संस्थान के अध्यक्ष आचार्य श्यामल भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राच्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार के लिए संस्थान भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

प्राच्यविद्या और सनातनी शिक्षा के संवर्धन को समर्पित संस्थान का भव्य समावर्तन समारोह संपन्न

फोटो गैलरी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *